‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के चौथे दिन भी हजारों ग्रामीण हुए लाभान्वित

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के चौथे दिन शनिवार को प्रदेश की विभिन्न न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से हजारों ग्रामीणों को जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। उत्तरकाशी के हिमाचल से सटे आराकोट से लेकर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ तक दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए गए। अभियान के तहत अब तक 15 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं तथा 4 हजार से अधिक जनशिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

चंपावत:
चंपावत जिले में चौड़ीराय एवं खर्ककार्की में शिविर आयोजित किए गए। लोहाघाट ब्लॉक की न्याय पंचायत भुमलाई के अंतर्गत चौड़ीराय में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर संवाद किया और समस्याओं का समाधान कराया। यहां 500 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। पंचेश्वर में आहत स्व. लक्ष्मण चंद के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹4 लाख तथा अतिरिक्त ₹1 लाख की सहायता प्रदान की गई। खर्ककार्की में आयोजित शिविर में 557 शिकायतें व मांगें सामने आईं, जिनमें से 450 का मौके पर निस्तारण किया गया।

अल्मोड़ा:
अल्मोड़ा जिले की न्याय पंचायत लिंगुड़ता एवं बासोट में आयोजित शिविरों के माध्यम से 1476 ग्रामीण लाभान्वित हुए। डीएम अंशुल की अध्यक्षता में नौगांव में 858 तथा बासोट में 618 लोगों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिया गया।

नैनीताल:
नैनीताल जिले के बेतालघाट विकास खंड में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 340 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुए। 75 समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 55 का मौके पर समाधान किया गया।

बागेश्वर:
बागेश्वर जिले की न्याय पंचायत देवलधार एवं गुरना में आयोजित शिविरों में 800 से अधिक लोगों ने विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

पिथौरागढ़:
पिथौरागढ़ जिले में चार न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में पंचायतघर मलान में आयोजित शिविर में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद हुआ तथा लगभग 700 ग्रामीण लाभान्वित हुए।

ऊधमसिंहनगर:
गदरपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत बराखेड़ा में आयोजित शिविर में 673 ग्रामीणों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला। 490 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 26 का मौके पर निस्तारण किया गया।

उत्तरकाशी:
सुदूरवर्ती विकास खंड मोरी के सीमांत गांव आराकोट में आयोजित शिविर में 800 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। 126 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 110 को कैरियर काउंसलिंग, 10 किसानों को कृषि उपकरण तथा 6 गांवों को 18 अग्निशमन उपकरण वितरित किए गए।

हरिद्वार:
हरिद्वार जिले में रुड़की विकास खंड की न्याय पंचायत भौरी तथा लक्सर की न्याय पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के अंतर्गत महतोली में शिविर आयोजित किए गए।

रुद्रप्रयाग:
रुद्रप्रयाग जिले की फलई, मनसूना एवं चोपड़ा न्याय पंचायतों में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। फलई में 83, मनसूना में 20 तथा चोपड़ा में 136 समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया।

2 thoughts on “‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के चौथे दिन भी हजारों ग्रामीण हुए लाभान्वित

Leave a Reply to skapa ett binance-konto Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *