मुख्यमंत्री धामी से देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने की शिष्टाचार भेंट, नगर विकास पर हुई चर्चा

देहरादून ,
राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देहरादून नगर के समग्र विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और भावी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने शहर के सुव्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए देहरादून नगर के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने प्रस्तुत मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जन सुविधाओं के विस्तार और शहर के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

One thought on “मुख्यमंत्री धामी से देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने की शिष्टाचार भेंट, नगर विकास पर हुई चर्चा

Leave a Reply to binance code Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *