देहरादून ,
क्रिसमस और नए साल के मौके पर मसूरी और देहरादून में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। यह नया प्लान 20–21 दिसंबर से लागू किया जाएगा। इसके तहत भीड़ बढ़ने की स्थिति में मसूरी में कुठाल गेट से शटल सेवा शुरू की जाएगी और पर्यटक वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 20 दिसंबर से वीकेंड, विंटर लाइन कार्निवाल, क्रिसमस और नए साल के जश्न के चलते मसूरी में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मसूरी के लिए चार चरणों वाला ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
चार चरणों में लागू होगा मसूरी ट्रैफिक प्लान
-
सामान्य स्थिति: पार्किंग उपलब्ध रहने पर पर्यटक वाहनों को मसूरी शहर तक जाने की अनुमति रहेगी।
-
प्लान-बी: मसूरी की 70 प्रतिशत पार्किंग भरने पर पर्यटक वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा, जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को आगे भेजा जाएगा।
-
प्लान-सी: किंग क्रेग पार्किंग फुल होने पर गज्जी बैंड में वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी और वहां से शटल सेवा संचालित होगी।
-
प्लान-डी: यदि गज्जी बैंड पार्किंग भी भर जाती है तो कुठाल गेट से शटल सेवा शुरू कर दी जाएगी और पर्यटक वाहनों को मसूरी शहर के भीतर प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही शहर के भीतर कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
देहरादून में भी रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए देहरादून शहर में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। राजपुर रोड और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ बढ़ने की स्थिति में ट्रैफिक को कैनाल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.bh/pt-BR/register-person?ref=GJY4VW8W