हरिद्वार ,
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की प्रगति, खुशहाली तथा वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दिव्य और भव्य आयोजन की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारियों एवं साधु-संतों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का कुंभ मेला उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। कुंभ मेला एवं कुंभ नगरी हरिद्वार का देश-दुनिया में विशेष महत्व है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुंभ क्षेत्र के विस्तार और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु ठोस कार्य कर रही है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु एक बेहतर अनुभव लेकर लौटें।
मुख्यमंत्री ने साधु-संतों द्वारा मिल रहे निरंतर सहयोग और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कुंभ मेले के सफल आयोजन हेतु उनके सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने संस्कृति संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संत समाज कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन हेतु राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग देगा।
कार्यक्रम में अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत राजेंद्र दास सहित विभिन्न अखाड़ों के अनेक साधु-संत उपस्थित रहे। साथ ही हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.info/register?ref=IXBIAFVY