एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस देहरादून में एमबीबीएस 2025 बैच का कैडैवरिक ओथ समारोह संपन्न

देहरादून  ,

10 दिसंबर 2025 को श्री गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) के एनाटॉमी विभाग में एमबीबीएस 2025 बैच के नवप्रवेशित छात्रों के लिए कैडैवरिक ओथ (शव प्रतिज्ञा) समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को बॉडी डोनेशन (शरीर दान) के महत्व से अवगत कराना और कैडैवर को प्रथम शिक्षक के रूप में सम्मान देने की भावना विकसित करना था।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. संजय अग्रवाल, मैडम जसवीर कौर, श्री इंद्रजीत सिंह और श्री राजकिशोर जैन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद प्रो. हरमीत कौर, विभागाध्यक्ष, ने औपचारिक उद्घाटन किया और छात्रों को कैडैवरिक ओथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि लोग नियमित रूप से मेडिकल कॉलेजों के लिए शरीर दान कर रहे हैं, जो सराहनीय है। श्री इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वे और उनकी बेटी पहले ही बॉडी डोनेशन फॉर्म भर चुके हैं। मैडम जसवीर कौर और श्री राजकिशोर जैन ने भी छात्रों को आशीर्वाद और मार्गदर्शन दिया।

प्रो. हरमीत कौर ने कहा कि कैडैवर मेडिकल छात्रों का प्रथम शिक्षक होता है। कैडैवरिक ओथ एक पवित्र प्रतिज्ञा है, जिसमें विद्यार्थी मानव शरीर को डिसेक्ट करने से पहले दाता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और ज्ञान का उपयोग मानवता की सेवा में नैतिक रूप से करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने छात्रों से समाज में बॉडी डोनेशन के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में डाॅ. निधि जैन, डाॅ. शशि मंुजल, डाॅ. एस. अली, डाॅ. वंदना तिवारी, डाॅ. अनिशा नौटियाल, डाॅ. चंचल शर्मा, डाॅ. प्रिया अधाया और डाॅ. निकिता पोखिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

One thought on “एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस देहरादून में एमबीबीएस 2025 बैच का कैडैवरिक ओथ समारोह संपन्न

Leave a Reply to skapa binance-konto Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *