देहरादून ,
डिलीवरी बॉयज़ द्वारा अवैध गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने शहर में व्यापक चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
दुकान से नोटों की मालाएँ और सिक्के चुराए थे
05–07–2025 को वादिनी आशारानी, निवासी धर्मपुर देहरादून, मालिक डी.जे. पूजा स्टोर 135, ने शिकायत दर्ज कराई कि रात में अज्ञात चोर उनकी दुकान से—
-
नोटों की मालाएँ
-
नगद सिक्के
चोरी कर ले गया।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार
लगातार खोजबीन और मुखबिर की सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 08–12–2025 को अभियुक्त राहुल नौटियाल पुत्र श्यामलाल नौटियाल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त Blinkit में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है।
बरामदगी:
-
₹10 और ₹20 की 71 नोटों की मालाएँ
-
1140 सिक्के (₹10)
-
140 सिक्के (₹5)
कुल मूल्य: ₹24,600/-
अभियुक्त रैकी कर देता था चोरी, नशे का आदी
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि—
-
वह नशे का आदी है
-
नशे के खर्चों की पूर्ति के लिए चोरी करता था
-
घरेलू सामान की डिलीवरी के दौरान दुकानों और मकानों की रैकी कर वारदात को अंजाम देता था
अभियुक्त का विवरण
नाम: राहुल नौटियाल
पिता: श्यामलाल नौटियाल
निवासी: सुनार गाँव, चिन्यालीसौड़, थाना चिन्यालीसौड़, जनपद उत्तरकाशी
आयु: 28 वर्ष
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.