टनकपुर से तख्त श्री नांदेड़ साहिब तक नई रेल सेवा को केंद्र की मंजूरी, उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को होगा सीधा लाभ – uttarakhandawaaz.in

टनकपुर से तख्त श्री नांदेड़ साहिब तक नई रेल सेवा को केंद्र की मंजूरी, उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को होगा सीधा लाभ

देहरादून ,

देवभूमि उत्तराखंड और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। टनकपुर (उत्तराखंड) से तख्त श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा की शुरुआत को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस फैसले के बाद देश के प्रमुख पवित्र स्थलों में से एक नांदेड़ साहिब की यात्रा अब उत्तराखंड के हजारों श्रद्धालुओं के लिए पहले से कहीं अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर से शुरू होने वाली इस विशेष रेल सेवा से तराई क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह नया रेल मार्ग सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को और मजबूती प्रदान करेगा और उत्तराखंड को राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि नई रेल सुविधा उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करते हुए व्यापार, पर्यटन एवं सांस्कृतिक यात्राओं को बढ़ावा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *