देहरादून ,
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के राजभवनों को नई पहचान देते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुधार लागू किया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार देहरादून और नैनीताल स्थित “Raj Bhavan” (राजभवन) का नाम बदलकर अब आधिकारिक रूप से “Lok Bhavan” (लोक भवन) कर दिया गया है।
यह आदेश गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र (संख्या 7/10/2025 Part (M&G), दिनांक 25 नवंबर 2025) के आधार पर और राज्यपाल की मंजूरी के पश्चात जारी हुआ है। अधिसूचना तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।
सभी सरकारी उपयोगों में अब ‘Lok Bhavan Uttarakhand’
राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखंड की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब सभी आधिकारिक पत्राचार, दस्तावेजों, नामपट्टों और सरकारी प्रयोजनों में
“Raj Bhavan Uttarakhand” की जगह “Lok Bhavan Uttarakhand” लिखा और बोला जाएगा।
संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी
इस अधिसूचना पर राज्यपाल सचिव रविनाथ रामन के हस्ताक्षर हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अनुमोदन के बाद नाम परिवर्तन को लागू करने हेतु सभी संबंधित विभागों—जैसे भवन निर्माण विभाग, सूचना विभाग, प्रोटोकॉल विभाग आदि—को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि नाम परिवर्तन का पालन राज्यभर में एकरूपता से हो सके।

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/zh-TC/register?ref=DCKLL1YD
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.