‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड प्रेम — विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों और वेडिंग डेस्टिनेशन के बढ़ते आकर्षण का किया उल्लेख

आदि कैलाश में पर्यटकों की संख्या 2,000 से बढ़कर 30,000—उत्तराखंड की पर्यटन संभावनाओं पर PM मोदी का जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री का जताया आभार

नई दिल्‍ली/देहरादून ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के प्रति अपने विशेष स्नेह को प्रकट करते हुए राज्य के विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों, वेडिंग डेस्टिनेशन और तेजी से विकसित हो रही पर्यटन संभावनाओं का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन एक नए आयाम की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश, जहाँ तीन साल पहले तक केवल 2,000 पर्यटक आते थे, अब वहाँ 30,000 से अधिक पर्यटक पहुँच रहे हैं। यह परिवर्तन उत्तराखंड में बढ़ते आकर्षण, बेहतर सुविधाओं और धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन की उभरती संभावनाओं का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, देवभूमि उत्तराखंड न केवल प्रकृति प्रेमियों, पर्यटकों और साहसिक खेलों के शौकीनों की पसंद बन रही है, बल्कि यह वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि यहाँ का शांत वातावरण, आस्था का भाव और सुंदर प्राकृतिक स्थलों का अनोखा संयोजन देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित कर रहा है।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड की संभावनाओं और प्रगति का उल्लेख राज्य के प्रति उनके विशेष स्नेह और सतत विकास के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि PM मोदी द्वारा उत्तराखंड के पर्यटन, साहसिक खेलों और विकास परियोजनाओं की सराहना प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। यह संकेत देता है कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड पर्यटन, धार्मिक महत्व और वैश्विक आकर्षण के मामले में और भी ऊँचाइयों को छुएगा।

One thought on “‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड प्रेम — विंटर टूरिज्म, साहसिक खेलों और वेडिंग डेस्टिनेशन के बढ़ते आकर्षण का किया उल्लेख

Leave a Reply to 最佳Binance推荐代码 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *