देहरादून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 1400 वाहन जांचे, 2700 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन

देहरादून ,

आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। सभी थाना क्षेत्रों को विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों और बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों की जांच के निर्देश दिए गए थे।

अभियान के तहत पुलिस की कई टीमों ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्रवाई की। धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। इसके साथ ही सीमावर्ती नाकों और आंतरिक मार्गों पर भी कड़ी चौकसी रखी गई।

पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर को चलाए गए इस अभियान में 1400 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जबकि 2700 से ज्यादा व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की गई।

एसएसपी देहरादून ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके।

One thought on “देहरादून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 1400 वाहन जांचे, 2700 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन

Leave a Reply to Бонус за регистрацию в binance Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *