हरिद्वार,
हरिद्वार को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत मेला नियंत्रण भवन की नई बिल्डिंग की छत पर हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह हेलीपैड आपातकालीन स्थितियों से निपटने के साथ-साथ हरिद्वार में होने वाली बार-बार की वीवीआईपी मूवमेंट में भी बेहद कारगर साबित होगा।
हरकी पैड़ी के नजदीक स्थित इस भवन पर हेलीपैड निर्माण के लिए मेला प्रशासन और युकाडा की ओर से सर्वे और उड़ान का ट्रायल भी किया जा चुका है। अब डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद हेलीपैड का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
हेलीपैड बनने के बाद इस स्थायी प्लेटफॉर्म पर सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के हेलीकॉप्टर आसानी से लैंड कर सकेंगे, जिससे आपदा प्रबंधन, सुरक्षा और वीवीआईपी आवागमन में काफी सुगमता आएगी।
कुंभ मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि हेलीपैड योजना वर्तमान में प्रस्तावित है और इससे संबंधित सभी तैयारियाँ तेजी से की जा रही हैं।