देहरादून ,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आज राजभवन में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों “पुष्कर धामीः हिमालय की जीवंत ऊष्मा” (हिंदी) और “Pushkar Dhami: The Vibrant Heat of the Himalayas” (अंग्रेज़ी) का विमोचन किया। दोनों पुस्तकों का संकलन युवा लेखिका संभावना पंत ने किया है।
विमोचन समारोह में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, तथा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुस्तकों का प्रकाशन प्रभात पब्लिकेशन और रूपा पब्लिकेशन द्वारा किया गया है।
राज्यपाल का संबोधन
राज्यपाल ने लेखिका संभावना पंत की लेखन कला की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने नाम के अनुरूप कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पुस्तक यह दर्शाती है कि कैसे पहाड़ी संघर्षों से तपकर, दादा खेम सिंह के आदर्शों, माता की विनम्रता और सैनिक पिता के अनुशासन से एक ‘पुष्कर’ का निर्माण हुआ।
राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। आपदाओं — सिलक्यारा, जोशीमठ व धराली–थराली जैसे क्षेत्रों में वे सबसे पहले प्रभावित लोगों तक पहुँचे। उनके नेतृत्व में प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक महत्वपूर्ण आयोजन हुए। राज्यपाल ने कहा कि अनुशासन, विनम्रता और करुणा धामी के व्यक्तित्व की विशेष पहचान है, और पुस्तक उनके इन्हीं गुणों को सम्मान देती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन
मुख्यमंत्री धामी ने भावुक होकर अपने बचपन के संघर्षों, पगडंडियों, पहाड़ों और अपनी माता के कठिन जीवन को याद किया। उन्होंने कहा,
“मैंने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि मैं कुछ बनूंगा, लेकिन मेरे भीतर यह जीवंत ऊष्मा जरूर थी कि मैं कुछ करूँगा.”
उन्होंने लेखिका, प्रकाशक और उपस्थित सभी महानुभावों को धन्यवाद दिया।
विशिष्ट अतिथियों के विचार
स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जैसे विकास कार्य कर रहा है, वैसे ही मुख्यमंत्री धामी उत्तराखण्ड में एकता, संस्कृति और सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने धामी की कर्तव्यपरायणता व समाजहित में लिए जाने वाले निर्णयों की प्रशंसा की तथा लेखिका को शुभकामनाएँ दीं।
लेखिका संभावना पंत का वक्तव्य
संभावना पंत ने कहा कि यह पुस्तक मुख्यमंत्री धामी के व्यक्तित्व, आचरण, दूरदर्शिता, और उनके परिवार के संघर्षों को प्रतिबिंबित करती है। इसमें उनके युवा अवस्था से लेकर राज्य के शीर्ष पद तक की यात्रा को समाहित किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व कल्पना सैनी, विधायक सविता कपूर व बृजभूषण गैरोला, पदमश्री बसंती बिष्ट, टपकेश्वर महादेव मंदिर के प्रमुख किशन गिरी महाराज सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.info/es-MX/register?ref=GJY4VW8W
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.