देहरादून ,
उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) ने एक बार फिर बड़ी सफलता दिलाई है। एएनटीएफ और थाना डोईवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 105 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹31,50,000 आंकी गई है।
सुबह-सुबह हुई बड़ी कार्रवाई
दिनांक 13.11.2025 की सुबह एएनटीएफ और डोईवाला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए डोईवाला क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान
नाम: राहुल पुत्र छत्रपाल
निवासी: धर्मशा नगली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
उम्र: 30 वर्ष
तस्कर का खुलासा
पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि वह यह हेरोइन ‘बला बला ऐप’ के माध्यम से बरेली निवासी राशिद नामक सप्लायर से खरीदकर लाता था। इसके बाद वह इसे देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कॉलेज विद्यार्थियों और अन्य लोगों को छोटे-छोटे पैकेट में बेचता था। तस्करी से उसे मोटा मुनाफा मिलता था।
बरामदगी
-
105 ग्राम अवैध हेरोइन
-
कीमत: लगभग ₹31,50,000

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.com/it/register-person?ref=P9L9FQKY