देहरादून
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने रैतिक परेड की सलामी ली, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर राज्य की प्रगति के लिए 11 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 11 प्रमुख घोषणाएं:
-
प्रदेश की सम्पूर्ण कृषि भूमि का अगले पाँच वर्षों में फेज़वाइज सर्वेक्षण कर बन्दोबस्त कराया जाएगा।
-
साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की स्थापना होगी।
-
ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का विस्तार किया जाएगा।
-
राजकीय विद्यालयों में कार्यरत भोजन माताओं के लिए कल्याण कोष की स्थापना की जाएगी।
-
फार्म फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी ताकि जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हो सके।
-
प्राकृतिक जल स्रोतों (धारे, नौले आदि) के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए विशेष योजना शुरू होगी।
-
उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन स्किल कोर्सेज और प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
-
मानसखण्ड माला मिशन की तर्ज पर केदारखण्ड माला मिशन विकसित किया जाएगा।
-
आदर्श चम्पावत की तरह आदर्श रुद्रप्रयाग जनपद का विकास किया जाएगा।
-
शारदा कॉरिडोर, आदि कैलाश, अंजनीसैंण और बेलाकेदार क्षेत्र को स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा।
-
प्रत्येक जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक खोले जाएंगे और 15 वर्ष तक के बच्चों की मुफ्त स्क्रीनिंग की जाएगी।
समारोह की प्रमुख झलकियाँ:
कार्यक्रम में राज्यपाल ने उत्तराखण्ड पुलिस की रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रस्तुति दी गई।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने “उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका-2025” का विमोचन और रजत जयंती पदक का अनावरण किया।
विशिष्ट साहसिक प्रदर्शन में पुलिस की मोटरसाइकिल टीम ने रोमांचक प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियाँ बटोरीं।
राज्यपाल ने ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ एवं ‘पुलिस पदक’ प्राप्त अधिकारियों को सम्मानित किया।
इसके साथ ही 08 महानुभावों को ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया:
-
पद्मश्री जसपाल राणा (निशानेबाज)
-
देव रतूड़ी (उद्यमी एवं समाजसेवी)
-
स्व. टॉम ऑल्टर (अभिनेता एवं लेखक)
-
स्व. सुशीला बलूनी (राज्य आंदोलनकारी)
-
स्व. गौरा देवी (चिपको आंदोलन की जननी)
-
स्व. खड़ग सिंह वल्दिया (भूवैज्ञानिक)
-
स्व. तीलू रौतेली (वीरांगना)
-
स्व. शैलेश मटियानी (लेखक)
राज्यपाल के उद्गार:
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की 25 वर्षों की यात्रा संघर्ष, परिश्रम और उपलब्धियों की कहानी है।
उन्होंने युवाओं से तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप में अग्रणी बनने का आह्वान किया और कहा कि यही “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करेगा।
उन्होंने कहा कि हमें “स्वदेशी” के मंत्र को आत्मसात करते हुए केवल मेड इन इंडिया उत्पादों को अपनाना चाहिए।
राज्यपाल ने “ड्रग्स-फ्री उत्तराखण्ड” की दिशा में पुलिस के प्रयासों की सराहना की और कहा कि राज्य पुलिस ने साइबर अपराध नियंत्रण और कम्युनिटी पुलिसिंग में नई मिसाल कायम की है।
मुख्यमंत्री का संबोधन:
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की स्थापना में योगदान देने वाले सभी अमर बलिदानियों, सैनिकों और आंदोलनकारियों को नमन किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने कठिन परिस्थितियों में भी तेजी से विकास किया है और अब यह राज्य देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 12.69% रही है, जो राष्ट्रीय औसत से चार गुना अधिक है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड युवाओं को रोजगार देने में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।
राज्य को हाल ही में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवॉर्ड और चार पर्यटन ग्रामों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थिति:
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, मेयर सौरभ थपलियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ सहित शासन, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/register?ref=QCGZMHR6
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!