श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने झबरेड़ा, हरिद्वार में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1205 मरीजों ने उठाया लाभ
मुख्य अतिथि विधायक वीरेन्द्र जाती ने किया शिविर का शुभारंभ

झबरेड़ा (हरिद्वार),

 गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को झबरेड़ा के सड़ोली स्थित कैंप कार्यालय में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 1205 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक श्री वीरेन्द्र जाती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जो पहल की गई है, वह समाज सेवा का जीवंत उदाहरण है।” विधायक ने भविष्य में भी झबरेड़ा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की अपील की।

वरिष्ठ समाजसेवक आदिल फरीदी ने कहा कि “हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम निरंतर स्वास्थ्य शिविर लगाकर जनसेवा का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।”

अस्पताल के रेडियेशन ऑन्कोलॉजी विभाग के कन्सल्टेंट डॉ. देबांजन सिकदर ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, उसकी रोकथाम और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कैंसर का समय पर निदान ही जीवन रक्षा की सबसे सशक्त कुंजी है।”

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें —

  • न्यूरोलॉजी: डॉ. आरती रावत

  • कार्डियोलॉजी: डॉ. पराग गुप्ता

  • आईवीएफ एवं स्त्री रोग: डॉ. चेताली

  • मेडिसिन: डॉ. प्रांजल जोशी, डॉ. उत्कर्ष रावत

  • बाल रोग: डॉ. ऋषभ

  • ईएनटी: डॉ. सौरभ

  • नेत्र रोग: डॉ. मोनिका जैन

  • मनोरोग: डॉ. संजीवनी पाणिग्रही

  • हड्डी रोग: डॉ. अर्पित विश्नोई

  • सर्जरी: डॉ. रूही

  • दंत रोग: डॉ. सरिता अनेजा

  • फिजियोथेरेपी: डॉ. सुरभि थपलियाल

  • त्वचा एवं यौन रोग: डॉ. नीति कुमारी

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांचें निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

शिविर की सफलता में सुमित प्रजापति, हरीशंकर गौड़, सुहेब खान (जनसम्पर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) सहित स्थानीय सहयोगी योगेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार, अजय कुमार, बलिन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, अंकित कुमार, निशांत कुमार, रविन्द्र कुमार एवं नैनपाल का विशेष योगदान रहा।

अंत में उपस्थित लोगों ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवा का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा और विश्वास जगा रहा है।”
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा संचालित यह पहल समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

One thought on “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने झबरेड़ा, हरिद्वार में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

  1. As humans🙏🏻Voiceless Animals Injured on roads , hit by vehicles or lying sick n hungry also need us . Pl do something for them as they cannot do anything for themselves .Hv compassion n sympathy for them . Love animals, love Nature 🙏🏻🐕

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *