विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 6 माह के लिए बंद

उत्तरकाशी,

अन्नकूट के पावन पर्व पर आज मां गंगा के उद्गम स्थल विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए गए।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की डोली पुलिस सुरक्षा के बीच आर्मी बैंड, ढोल-दमाऊ और सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ गंगोत्री धाम से मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। डोली का आज रात्रि विश्राम मां चंडी देवी (मार्कण्डेय पूरी) मंदिर में होगा। कल भैया दूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी।

शीतकाल के छह महीनों तक श्रद्धालु मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस अवधि में मां गंगा की भोग मूर्ति सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में विराजमान रहेंगी।

इस वर्ष गंगोत्री धाम में 7.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए। यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमों ने दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर यातायात को नियंत्रित किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की।
मार्ग अवरुद्ध होने, वर्षा, लैंडस्लाइड या किसी आपदा की स्थिति में पुलिस एवं राहत दलों ने तत्काल रेस्क्यू और सहायता कार्य कर यात्रियों को सुरक्षित दर्शन कराए।

गंगोत्री धाम के कपाट अब आगामी अक्षय तृतीया 2026 को श्रद्धालुओं के लिए पुनः खोले जाएंगे।

One thought on “विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 6 माह के लिए बंद

Leave a Reply to binance h"anvisningsbonus Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *