डीएम सविन बंसल ने कृषकों संग की धान की फसल कटाई – uttarakhandawaaz.in

डीएम सविन बंसल ने कृषकों संग की धान की फसल कटाई

देहरादून ,

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडिया ग्रांट में धान की फसल कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दरांती उठाकर कृषकों के साथ स्वयं खेत में उतरकर धान की कटाई की।

निरीक्षण के दौरान 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट से 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। यह प्रयोग राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा जीसीईएस एवं सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से संपादित किया गया। खेत से प्राप्त उत्पादन के आंकड़े सीधे भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के प्रयोग फसलों की औसत उपज का आकलन करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मुआवजा निर्धारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कृषकों से संवाद करते हुए उन्हें वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

5 thoughts on “डीएम सविन बंसल ने कृषकों संग की धान की फसल कटाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *