देहरादून,
दीपावली पर्व के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय और सतर्क बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्वों की खुशियाँ तभी सार्थक हैं जब हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान आग, सड़क दुर्घटनाओं या अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए 24×7 स्वास्थ्य सेवाएँ तैयार रहें। सभी अस्पतालों, एम्बुलेंस सेवाओं और आपात चिकित्सा इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विभाग ने पर्याप्त चिकित्सा कर्मियों की तैनाती, आवश्यक दवाओं और उपकरणों के भंडारण, ब्लड बैंक और बर्न यूनिट की कार्यशीलता सुनिश्चित की है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को त्योहारों के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर और नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। 108 नेशनल एम्बुलेंस सेवा, जिला नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन वार्ड सतत निगरानी में रहेंगे।
जिलाधिकारियों को सुनिश्चित करना है कि अग्निशमन, पुलिस, परिवहन और स्वास्थ्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय हो, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात रहेंगी।
स्वास्थ्य सचिव ने नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली उत्साह से मनाएँ, लेकिन सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। आतिशबाज़ी सावधानी से करें, विद्युत उपकरणों का प्रयोग सोच-समझकर करें और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में 108 हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें।
डॉ. राजेश कुमार ने कहा,
“हमारा उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि समय पर राहत और रोकथाम सुनिश्चित करना भी है। दीपावली और इगास पर्व के दौरान विभाग पूरी तत्परता से कार्य करेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।”

I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://accounts.binance.com/register-person?ref=IXBIAFVY