चौखुटिया में सीएचसी को उप जिला अस्पताल में उच्चीकृत, सरकार ने 50 बेड की मंजूरी दी – uttarakhandawaaz.in

चौखुटिया में सीएचसी को उप जिला अस्पताल में उच्चीकृत, सरकार ने 50 बेड की मंजूरी दी

देहरादून,

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत राज्य सरकार ने 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय (SDH) में अपग्रेड किया। शासनादेश जारी कर प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्सिंग स्टॉफ, फार्मासिस्ट, लैब तकनीशियन और अन्य मेडिकल स्टॉफ तैनात किए जाएंगे। साथ ही डिजिटल एक्स-रे मशीन और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि चौखुटिया उप जिला अस्पताल बनने से स्थानीय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र—जैसे द्वाराहाट, भिकियासैण और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण—के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और उन्हें बड़े अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

स्वास्थ्य महानिदेशक को अस्पताल के अवसंरचनात्मक सुधार और स्टाफिंग के लिए शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं।

3 thoughts on “चौखुटिया में सीएचसी को उप जिला अस्पताल में उच्चीकृत, सरकार ने 50 बेड की मंजूरी दी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *