टनकपुर में मुख्यमंत्री ने 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी – uttarakhandawaaz.in

टनकपुर में मुख्यमंत्री ने 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को क्रीड़ा स्थल छीनीगोठ, टनकपुर में आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” कार्यक्रम में नवनिर्मित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय भवन सहित कुल 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं की कुल लागत लगभग ₹36.30 करोड़ है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ये परियोजनाएं शिक्षा, पेयजल, कानून व्यवस्था, पर्यटन और कल्याण जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और जनता को सुगम सुविधाएँ उपलब्ध कराएंगी। इसमें स्मार्ट कक्षाओं, प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के पुनर्निर्माण, पंपिंग पेयजल योजनाएं, सिटी कंट्रोल रूम, सड़क मरम्मत और स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रीप परियोजना के तहत प्रेरणा स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को 5 ई-रिक्शा सौंपे। उन्होंने इसे महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल वाहन नहीं, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और गरिमा की नई पहचान है। राज्य सरकार का लक्ष्य महिलाओं को ‘सहायता प्राप्तकर्ता’ नहीं बल्कि ‘सशक्त उद्यमी’ के रूप में स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि नारी शक्ति को नई संभावनाओं और सम्मान से जोड़ने में मदद मिलेगी।

3 thoughts on “टनकपुर में मुख्यमंत्री ने 15 विकास योजनाओं का लोकार्पण और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *