मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव-2025 में शामिल

देहरादून ,

देहरादून में आयोजित उत्तरांचल प्रेस क्लब दीपावली महोत्सव-2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर पत्रकारों के साथ पर्व की खुशियाँ साझा कीं और लक्की ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा —

“पत्रकार समाज के दीपक हैं, जो दिन-रात अपनी लेखनी से जनजागरण और राष्ट्रनिर्माण का कार्य करते हैं।”

✨ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं:
✅ मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकार कल्याण कोष ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ किया गया।
✅ राज्यभर में मीडिया सेंटर्स और प्रेस क्लबों के आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य प्रारंभ।
✅ पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा और आवासीय योजनाओं को लेकर सरकार संवेदनशील।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा —

“इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ और विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड के निर्माण में योगदान दें।”

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र डसीला सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

One thought on “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव-2025 में शामिल

Leave a Reply to bonus pri prihlásení na binance Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *