उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में गांधी और शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि

देहरादून ,

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात कर समाज में समानता, सद्भाव और प्रेम की भावना को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से एक सुदृढ़ और समृद्ध राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक ने विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर श्री वी. मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), श्री ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय/पी एंड एम), श्री नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), श्री योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) सहित मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *