देहरादून ,
त्योहारों के मद्देनज़र अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत थाना त्यूणी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।
सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने अटल महेशानंद की दुकान से जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से ₹1,17,020 नगद और 3 ताश की गड्डियां बरामद की गईं।
बरामदगी विवरण
-
₹500 के 226 नोट = ₹1,01,300
-
₹200 के 9 नोट = ₹1,800
-
₹100 के 19 नोट = ₹1,900
-
₹50 के 4 नोट = ₹200
-
₹20 के 6 नोट = ₹120
-
कुल: ₹1,17,020
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्तों में हिमाचल प्रदेश (शिमला जिले) और देहरादून जनपद के 13 लोग शामिल हैं। इनमें रोहन सिंह, रविंद्र, कमलजीत, श्याम सिंह, सचिन, मोहन सटाईक, जगदीश, सतीश शर्मा, रमेश, रमेश उर्फ रिठू, सुनील, भानु शर्मा और हेमराज शामिल हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना त्यूणी में मु0अ0सं0 25/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।