धरना स्थल पर पहुंचे सीएम धामी, छात्रों से हुई सकारात्मक वार्ता

देहरादून ,
यूकेएसएसएससी परीक्षा पेपर लीक प्रकरण को लेकर आंदोलनरत छात्रों से मिलने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद धरना स्थल पर पहुंचे। सीएम धामी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि स्थानीय जांच पूरी होने के बाद इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए नकल विरोधी अध्यादेश लागू किया है और इसके प्रावधानों के तहत इस परीक्षा को निरस्त किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा, “मैं खुद को भी आप सब युवाओं का एक हिस्सा मानता हूं, और आज इसी धरना स्थल पर आप सभी के साथ बैठा हूं।”

छात्रों की ओर से रखी गईं मांगें

  • धरना स्थल पर बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा।

  • पत्र में परीक्षा निरस्त करने और सीबीआई जांच की संस्तुति तत्काल करने की मांग की गई।

  • छात्रों ने यह भी कहा कि SIT जांच की समयसीमा एक महीना नहीं, बल्कि पांच दिन के भीतर पूरी होनी चाहिए।

धरना स्थल पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी और संवाद को सकारात्मक माहौल में हुई वार्ता माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पहल से अब छात्र आंदोलन के आगे जारी रहने या स्थगित होने पर एक बार फिर गंभीर विचार कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *