आपदा प्रभावित क्षेत्रों में DM ने तैनात किए अधिकारी, राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी

देहरादून ,

हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना आदि में राहत एवं बचाव कार्यों की गति तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश जारी कर अधिकारियों को अग्रिम आदेश तक क्षेत्र में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

डीएम स्वयं गाढ, गदेरे, ढौंड, ढंगार पार कर आपदा प्रभावित परिवारों तक प्रथम रिस्पांडर के रूप में पहुंचे और स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के तुरंत बाद विशेष तहसीलदार और बीडीओ को प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए नियुक्त कर दिया गया।

आपदा से भारी नुकसान

  • आवासीय भवन, गौशालाएं, पशुधन और कृषि भूमि को नुकसान।

  • मोटर मार्ग, सिंचाई गूलें और विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित।

  • तहसील सदर देहरादून के राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र सरौना, राजस्व निरीक्षक क्षेत्र सिल्ला और राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र चामासारी में व्यापक क्षति।

प्रशासन की कार्रवाई

  • विभागीय अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में प्रवास कर क्षति का विस्तृत सर्वेक्षण करने और स्टीमेट/प्राकलन तैयार करने के निर्देश।

  • आपदा राहत कार्यों को शासनादेशानुसार संचालित करने पर बल।

  • आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34 एवं 72 के अंतर्गत आदेश जारी।

डीएम सविन बंसल ने साफ कहा कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *