उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की बड़ी तैयारी: 21 सितम्बर को UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए अलर्ट, सख्त निगरानी

देहरादून ,

21 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने विशेष सुरक्षा एवं निगरानी के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।

आज डॉ. नीलेश आनंद भरणें, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर परीक्षा सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के 13 जनपदों के 445 परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सुरक्षा और निगरानी के मुख्य बिंदु

  • प्रत्येक जनपद में परीक्षा की निगरानी के लिए एक राजपत्रित अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त।

  • परीक्षा केंद्रों, होटलों, कोचिंग सेंटर, साइबर कैफे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता।

  • सभी केंद्रों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती।

  • मेटल डिटेक्टर से कड़ी चेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, ब्लूटूथ, कैमरा, चिप आदि पर पूर्ण प्रतिबंध।

  • परीक्षा केंद्र से 200 मीटर परिधि के भीतर स्थित होटल, धर्मशाला, होमस्टे, साइबर कैफे, इंटरनेट सेंटर, फोटोकॉपी दुकानें आदि का निरीक्षण।

  • बाहरी और संदिग्ध लोगों का समय रहते सत्यापन।

  • सॉल्वर गैंग या नकल माफिया जैसे असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी और कठोर कार्रवाई।

  • हर घंटे की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष को भेजी जाएगी।

परीक्षार्थियों से अपील

आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणें ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे, आयोग द्वारा प्रतिबंधित किसी भी उपकरण को साथ न लाएं और भयमुक्त वातावरण में संयम के साथ परीक्षा दें। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में आईजी सुनील कुमार मीणा (सीसीटीएनएस), डीआईजी धीरेन्द्र गुंज्याल, एसपी अपराध विशाखा अशोक भदाणे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *