देहरादून ,
विद्यालयी शिक्षा विभाग में लंबे समय से रिक्त पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों को अब आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए जा चुके हैं।
कहाँ-कहाँ होंगे पद सृजित
-
334 पद – निदेशालय, मंडलीय कार्यालय, डायट, बोर्ड कार्यालय रामनगर, सीईओ और डीईओ कार्यालयों में।
-
1000+ छात्र संख्या वाले इंटर कॉलेज – 2 परिचारक और 1 चौकीदार/स्वच्छक।
-
500 से 1000 छात्र संख्या वाले इंटर कॉलेज – 1 परिचारक और 1 चौकीदार।
-
500 से कम छात्र संख्या वाले हाईस्कूल व इंटर कॉलेज – 1 चौकीदार।
-
नवीन उच्चीकृत विद्यालय – 1 चौकीदार (जहाँ कोई चतुर्थ श्रेणी पद स्वीकृत नहीं)।
👉 इस तरह कुल 2023 पद विद्यालयों में और शेष विभागीय कार्यालयों में आउटसोर्सिंग से स्वीकृत होंगे।
भर्ती की विशेषताएँ
-
स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता।
-
प्रत्येक माह 15,000 रुपये मानदेय।
-
राज्य के आरक्षण नियमों का पालन अनिवार्य।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा विभाग में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन दोनों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
