कलेक्ट्रेट में लगा जनता दरबार, 125 समस्याएं सुनीं – डीएम ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

देहरादून ,

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार आयोजित किया गया। दूर-दराज़ से आए लोगों ने अवैध कब्ज़ा, क्षतिग्रस्त सड़कें, पेयजल संकट, भूस्खलन, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता और मुआवज़े जैसी 125 शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

मुख्य बिंदु

  • अतिक्रमण पर सख्ती :

    • हर्रावाला में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध तारबाड़ पर तत्काल कार्रवाई के आदेश।

    • भाटगढ़ी में सरकारी भूमि पर कब्ज़े की शिकायत पर एसडीएम को कार्रवाई निर्देश।

    • बदामवाला में नाली बंद कर सड़क पर कब्ज़े के मामले में लोनिवि को अतिक्रमण हटाने के आदेश।

  • पेयजल और बुनियादी सुविधाएं :

    • पुरोहितवाला में बारिश से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन दुरुस्त करने के लिए जल संस्थान को आदेश।

    • कान्सवाली नौगांव में 4 माह से पानी न आने पर जल निगम से जवाबतलबी।

    • रैनापुर पंचायत में कच्चे मकानों और क्षतिग्रस्त भवनों के पुनर्निर्माण के लिए बीडीओ को निर्देश।

  • जनसुरक्षा और सड़कें :

    • अठूरवाला में विद्युत पोल शिफ्ट करने की मांग पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश।

    • टीएचडीसी कॉलोनी के पास सड़क पर सुरक्षा मानक और स्पीड ब्रेकर लगाने के आदेश।

  • भूमि व निजी विवाद :

    • शेरपुर में निजी भूमि पर कब्ज़े की शिकायत पर तहसीलदार को जांच के आदेश।

    • जागृति विहार निवासी के जमीन फ्रॉड मामले की जांच के लिए सीओ पुलिस को निर्देश।

    • विधवा महिला की ठेकेदार द्वारा धोखाधड़ी पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश।

  • अन्य मामले :

    • हिट एंड रन मामले में एफआईआर के बाद कार्रवाई न होने पर एसएचओ को त्वरित जांच का निर्देश।

    • बुजुर्ग महिला के साथ बेटे-बहू द्वारा दुर्व्यवहार मामले में सीओ पुलिस को जांच के आदेश।

    • स्वरोजगार ऋण आवेदन बैंक द्वारा अस्वीकृत किए जाने पर एलडीएम को जांच सौंपा गया।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी

अपर नगर आयुक्त रज़ा अब्बास, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम अपूर्वा, एसडीएम विनोद कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *