देहरादून ,
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शनिवार को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कई जगहों पर बुलडोजर चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मार्गदर्शन में डोईवाला, रानीपोखरी और माजरी ग्रांट समेत कई क्षेत्रों में लगभग 95 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई।
किन-किन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई?
-
हरिद्वार रोड, साईं मंदिर के पास – गौतम जौहर, संदीप पाल और अन्य द्वारा की गई 40 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
-
बक्सरवाला और भानियावाला – कुलदीप राणा और विपिन जयसवाल की 25 बीघा प्लॉटिंग पर कार्रवाई।
-
डोईवाला – संजय सुंदरियाल की 18 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त।
-
रानीपोखरी (ग्राम डांडीपुर) – टीकाराम पुरवाल की 12 बीघा प्लॉटिंग पर बुलडोजर चला।
-
माजरी ग्रांट (हरिद्वार रोड) – बिंदु पुरवाल के अवैध निर्माण को सील किया गया।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सुनियोजित विकास के लिए भूखंडों का लेआउट पास कराना जरूरी है। अवैध प्लॉटिंग भविष्य में नक्शा पास कराने और नागरिक सुविधाओं के अभाव का कारण बनती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले एमडीडीए से जांच-पड़ताल जरूर करें।
कार्रवाई में शामिल टीमें
इस अभियान में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल, सुपरवाइजर और पुलिस बल की टीमें शामिल रहीं।
