राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं प्रवासी उत्तराखंडी: डॉ. धन सिंह रावत – uttarakhandawaaz.in

राष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं प्रवासी उत्तराखंडी: डॉ. धन सिंह रावत

मुंबई / उत्तराखंड ,
महाराष्ट्र प्रवास पर पहुंचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने रविवार को मुंबई में आयोजित उत्तरांचल महासंघ के सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

डाॅ. रावत ने कहा कि उत्तराखंडी अपनी मेहनत, ज्ञान और संस्कारों से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान बना रहे हैं। प्रवासी उत्तराखंडी मुंबई जैसे महानगर में रहते हुए भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं, जो सबसे प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

  • शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तराखंड मूल के प्रधानाचार्यों व शिक्षाविदों का सम्मान।

  • 5 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें क्रिकेटर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और भारतीय सेना में चयनित छात्र शामिल हैं।

  • डॉ. रावत ने प्रवासियों से प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र को और मजबूत करने में सहयोग की अपील की।

एचएलएल लैब का दौरा

मंत्री ने नवी मुंबई स्थित एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (हिंद लैब) का भी दौरा किया। यहां उन्होंने पैथोलॉजी लैब में स्थापित अत्याधुनिक मशीनों और तकनीकों की जानकारी ली। लैब अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर एचएलएल “निःशुल्क लैब जांचों” की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
डाॅ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड के ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में भी ऐसे ही उच्च स्तरीय उपकरण और तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए शीघ्र ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *