राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले कारगिल युद्ध के वीर कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, शौर्य और साहस को दी श्रद्धांजलि

देहरादून,
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में कारगिल युद्ध के वीर और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कैप्टन यादव का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल पर हुई शौर्यपूर्ण लड़ाई में कैप्टन यादव ने असाधारण बहादुरी का परिचय देकर पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया।

राज्यपाल ने कहा कि उनकी शौर्य गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता का संदेश देती रहेगी। उन्होंने कैप्टन यादव को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि परमवीर चक्र विजेता हमारे लिए जीवंत प्रेरणा हैं और उनके जीवन से युवा पीढ़ी को समर्पण, त्याग और साहस का आदर्श मिलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *