22 अगस्त से 10 सितंबर तक खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल, प्रधानाचार्यों को मिले निर्देश
देहरादून ,
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों श्रेणी के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों द्वारा भरे जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू – 25 अगस्त 2025 (सुबह 10:00 बजे से)
-
आवेदन की अंतिम तिथि – 10 सितंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
-
पूरित आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी को जमा करने की अंतिम तिथि – 13 सितंबर 2025
-
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि – 16 सितंबर 2025
-
परिषद कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि – 19 सितंबर 2025
प्रधानाचार्यों के लिए जरूरी निर्देश
-
समस्त हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालय (शासकीय/अशासकीय/मान्यता प्राप्त) को ऑनलाइन आवेदन भरना अनिवार्य।
-
विद्यालयों की यूज़र आईडी और पासवर्ड पूर्ववत वही रहेंगे, जो पंजीकरण के समय उपयोग किए गए थे।
-
जो विद्यालय नए उच्चीकृत हुए हैं या अग्रसारण केंद्र बने हैं, उनकी सूची (विद्यालय कोड और दूरभाष सहित) परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
-
आवेदन प्रक्रिया क्रमवार पूरी करनी होगी –

-
विद्यालय विवरण संशोधन
-
शिक्षकों का विवरण दर्ज करना
-
परीक्षार्थियों की संख्या अंकित करना
-
-
पोर्टल Desktop/Laptop/Mobile से खोला जा सकता है।
तकनीकी सहायता के लिए संपर्क
-
श्री इन्दु प्रकाश नेगी (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) – 9411593131
-
श्री गंगा प्रसाद उनियाल (प्रशासनिक अधिकारी) – 8979898317
-
श्री शैलेन्द्र जोशी (शोध अधिकारी) – 7055513072
-
श्रीमती सुषमा गौरव (उप सचिव) – 7830502277
-
श्री बी०एम०एस० रावत (अपर सचिव) – 8755617431
➡️ ऑनलाइन आवेदन पत्र लिंक, यूज़र मैनुअल और दिशा-निर्देश परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in के Board Exam आइकन पर उपलब्ध हैं।