उत्तरकाशी ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई गई है। प्रभावित परिवारों को राशन, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई है।
उन्होंने बताया कि मकान, ज़मीन, खेती और अन्य नुकसान के मुआवजे का आकलन शुरू हो चुका है। अगले दो से तीन दिनों में मुआवज़ा वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता घाटी में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालना थी, जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है।
वर्तमान में कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन, राशन, आपातकालीन लाइट, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री लगातार पहुंचाई जा रही है। गांव में बिजली और नेटवर्क की सुविधा बहाल कर दी गई है, जबकि सड़क मार्ग को भी जल्द सुचारू किया जाएगा।
सीएम धामी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।