हरिद्वार,
हरिद्वार में फायरिंग की वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गांव के बच्चों के आपसी झगड़े से शुरू हुई, जिसमें परिजनों के शामिल होने से मामला बढ़कर फायरिंग तक पहुंच गया।
🔴 घटना का विवरण
वादी अजरम पुत्र कय्यूम ने थाने में दी शिकायत में बताया कि गांव के ही गुलशेर व अन्य लोग उसके घर में घुस आए और उस व उसके परिवार के साथ मारपीट व गाली-गलौच की। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
🚨 पुलिस की कार्रवाई
-
SSP हरिद्वार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
-
कोतवाली लक्सर पुलिस की गठित टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए
👉 आरोपी गुलशेर पुत्र परवश को 4 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। -
फायरिंग में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा,
👉 1 ज़िंदा कारतूस
👉 1 खोखा कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
-
नाम: गुलशेर पुत्र परवश
-
निवासी: ग्राम जैनपुर खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
📜 पंजीकृत मुकदमा
मु0अ0सं0-798/25, धाराएं:
-
190/191(2)/191(3)/115(2)/109/351(2)/352 बीएनएस
-
3/25 Arms Act
🕵️♂️ अन्य आरोपी फरार
-
घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
-
पुलिस की निगरानी और दबिश लगातार चल रही है।
📢 हरिद्वार पुलिस की चेतावनी
“शांति व्यवस्था भंग करने वाले, अवैध असलहों का इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
यह तेज़ कार्रवाई हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।