देहरादून,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा जनसुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निर्देशों के तहत, सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग मचाने व नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों व गाड़ियों में शराब पीने-पिलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए कुल 21 व्यक्तियों को थाने लाया गया। पूछताछ के बाद सभी को सख्त चेतावनी दी गई और पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹6000 का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस की चेतावनी: भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दून पुलिस की यह कार्यवाही समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।