देहरादून में आढ़त बाजार शिफ्टिंग अंतिम चरण में, सड़क चौड़ीकरण की तैयारी तेज

देहरादून ,

शहर के पुराने और भीड़भाड़ वाले आढ़त बाजार को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण योजना को अमल में लाने के लिए तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं।

एमडीडी (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि जिस स्थान पर बाजार को स्थानांतरित किया जाना है, वहां का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस संबंध में प्रभावित व्यापारियों की सूची तैयार कर ली गई है। कुछ व्यापारियों को मुआवज़ा राशि दी जाएगी, जबकि कुछ को नई जगह पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। इस प्रक्रिया को HADCO से मंज़ूरी भी मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि नई लोकेशन पर प्लॉट का सीमांकन कार्य अभी जारी है। सीमांकन पूरा होते ही जगह आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी और मुआवज़े का वितरण भी जल्द किया जाएगा।

प्रशासन की प्राथमिकता है कि बाजार का सुनियोजित विस्थापन शीघ्र पूरा कर लिया जाए, ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तत्काल शुरू किया जा सके। इससे न केवल शहर में यातायात दबाव कम होगा, बल्कि व्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *