चरस तस्करों पुलिस का शिकंजा कतर जारी
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में 700 ग्राम अवैध चरस के साथ हरियाणा के 02 तस्कर गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 व मुहिम उदयन के तहत जनपद मे अवैध नशे के कारोबार को जड से खत्म करने हेतु चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, श्री प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा SO मोरी के नेतृत्व में कल 24.09.2023 की रात्रि में मोरी पुलिस टीम द्वारा गोपनीय जानकारी जुटाते हुये तुंगजाला, नैटवाड़ रोड़ के पास से हरियाणा निवासी 2 तस्करों सत्यवान व धर्मवीर को क्रमशः 360 व 340 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों के कब्जे से कुल 700 ग्राम अवैध चरस बरामद हुयी है।
गिफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act में मुकदमा पंजीकत किया गया, अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा
गिरफ्तार अभियुक्त:- सत्यवान पुत्र रामसरूप नि0 ग्राम गढ़ी उजाले खान थाना गहाना जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 47 वर्ष
धर्मवीर पुत्र जिले सिंह नि0 ग्राम गढ़ी उजाले खान थाना गहाना जिला सोनीपत हरियाणा, उम्र 43 वर्ष।