“ऑपरेशन कालनेमि”: दून पुलिस का फर्जी बाबाओं और झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वालों पर बड़ा प्रहार

हरिद्वार / देहरादून ,

देवभूमि उत्तराखण्ड में धर्म की आड़ लेकर भोले-भाले लोगों की भावनाओं और आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते चार दिनों में 111 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें गैर-राज्य के 20 ठग भी शामिल हैं।

कारी अब्दुल का टोना-टोटका भी न आया काम

विकासनगर क्षेत्र में झाड़-फूंक और दैवीय प्रकोप का डर दिखाकर ठगी करने वाले कारी अब्दुल रहमान को पुलिस ने धर दबोचा। यह व्यक्ति लोगों को झूठे दावों से भ्रमित कर दुआ और टोना-टोटका के नाम पर पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस की कार्रवाई के सामने उसका हर हथकंडा नाकाम साबित हुआ।

फर्जी दवाखाना चलाने वाला दम्पत्ति गिरफ्तार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण कर बिना लाइसेंस के जड़ी-बूटी का दवाखाना चला रहे विनोद सिंह और उनकी पत्नी राधा को गिरफ्तार किया गया। दोनों हरिद्वार के रोशनाबाद निवासी हैं और शर्तिया इलाज के झूठे दावों के जरिए लोगों को ठग रहे थे। छापेमारी के दौरान वे किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

बाबा के भेष में 29 ढोंगियों की गिरफ्तारी

देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत कुल 29 ऐसे ढोंगी बाबाओं को पकड़ा गया है, जो साधु-संतों के भेष में भ्रम फैला रहे थे। ये सभी भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  • कारी अब्दुल रहमान, पुत्र मोहम्मद नजीर, निवासी जमनीपुर, सहसपुर (वर्तमान पता: रामबाग, हरबर्टपुर, विकासनगर)

  • विनोद सिंहपत्नी राधा, निवासी रोशनाबाद, जनपद हरिद्वार

  • 25 अन्य आरोपी, जो विभिन्न राज्यों से देहरादून में आकर ठगी में लिप्त थे।


पुलिस का सख्त संदेश

देवभूमि में अंधविश्वास और ठगी के खिलाफ दून पुलिस का यह अभियान उन सभी के लिए चेतावनी है जो धर्म और चिकित्सा के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

एसएसपी देहरादून के अनुसार, “ऑपरेशन कालनेमि” भविष्य में भी जारी रहेगा और किसी को भी आस्था का दोहन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *