देहरादून ,
बड़ोवाला में दिव्य योग एवं मेडिकल फाउंडेशन और श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे श्री महंत अस्पताल ब्लड बैंक में सुरक्षित जमा कराया गया।
रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई। रक्तदाताओं को समिति की ओर से मोमेंटो और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद किरण ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “यह हमारे क्षेत्र में आपके माध्यम से पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है, जो एक अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे लोगों में सकारात्मक उत्साह देखने को मिला है।”
शिविर में श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, सचिव संजीव गुप्ता सहित नीतीश, नीरज, नंदा, कविता, रेणु, सीमा रावत, आरती, सरिता, मनोज, राशि, विनोद, अनुराग एवं प्रज्ञा जैसे कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
यह