श्रद्धा की आड़ में हुड़दंग पर सख्ती, ड्रोन-सीसीटीवी और सोशल मीडिया से होगी निगरानी
देहरादून।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 11 जुलाई से उत्तराखंड में आरंभ होने जा रही है। यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री दीपम सेठ ने आज ऋषिकेश पहुंचकर कांवड़ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और देहरादून, टिहरी व पौड़ी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
डीजीपी ने मुनि की रेती से लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर तक पूरे यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, श्रद्धालु सहायता केंद्रों और ड्यूटी कर्मियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नीलकंठ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर समिति से संवाद कर व्यवस्थाओं का सीधा फीडबैक लिया गया।
🔐 सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम
🔸 7000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, जिनमें शामिल हैं:
-
3000 पुलिस कर्मी
-
1350 होमगार्ड व पीआरडी
-
15 कंपनी PAC
-
9 कंपनी अर्धसैनिक बल
-
9 बम निरोधक दस्ते
-
4 एटीएस टीमें
-
10 SDRF टीमें
-
10 ड्रोन टीमें
-
7 जल पुलिस टीमें
🔸 500+ CCTV कैमरों से 24×7 नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सतत निगरानी
🔸 सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, STF व इंटेलिजेंस यूनिट्स अलर्ट मोड पर
🔸 सीमा प्रांतों से रियल टाइम समन्वय, इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन सिस्टम एक्टिव
🗺 क्षेत्रीय व्यवस्थाएं
-
नीलकंठ मेला क्षेत्र: 1 सुपर ज़ोन, 7 ज़ोन, 23 सेक्टर
-
हरिद्वार मेला क्षेत्र: 16 सुपर ज़ोन, 37 ज़ोन, 134 सेक्टर
ASP, CO, SHO स्तर के अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त
❗ डीजीपी ने दिए स्पष्ट निर्देश
“श्रद्धा की आड़ में किसी भी प्रकार का उन्माद, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
🔹 मानक से अधिक ऊंचाई की कांवड़, डीजे प्रतिस्पर्धा, अशोभनीय व्यवहार पर सख्त कार्रवाई
🔹 संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड और रिस्पॉन्स टाइम में तेजी के निर्देश
🔹 आमजन और श्रद्धालुओं के लिए नियमित एडवाइजरी और सूचना प्रसारण सुनिश्चित
📣 वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग
ऋषिकेश और हरिद्वार में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग की गई।
उपस्थित अधिकारी:
-
डॉ. वी. मुरूगेशन, ADG (कानून व्यवस्था)
-
ए.पी. अंशुमान, ADG (अभिसूचना)
-
राजीव स्वरूप, IG गढ़वाल
-
एन.एस. नपलच्याल, निदेशक (यातायात)
-
निवेदिता कुकरेती, DIG (फायर सर्विस)
एडीजी डॉ. मुरूगेशन ने कहा:
“कांवड़ यात्रा एक संवेदनशील और विशाल आयोजन है, जिसमें अनुशासन, त्वरित निर्णय क्षमता और समन्वय आवश्यक है। हर श्रद्धालु तक सहायता और सुरक्षा की भावना पहुंचे।”
🙏 श्रद्धालुओं से अपील
उत्तराखंड पुलिस ने कांवड़ यात्रा की सफलता हेतु पूरी प्रतिबद्धता जताई है और श्रद्धालुओं से नियमों का पालन व प्रशासन से सहयोग की अपील की है।
प्रेषक:
मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय
उत्तराखण्ड, देहरादून
