बदरीनाथ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

बदरीनाथ,

जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बदरीनाथ धाम के झुनझुन कॉटेज परिसर में वृक्षारोपण किया।

इस मौके पर “पेड़ वाले गुरुजी” धन सिंह घरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में भोजपत्र, बुरांश, और रैक्च्यू जैसे हिमालयी प्रजातियों के पौधों का रोपण वन विभाग के सहयोग से किया गया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा,

“आज का दिन स्मरणीय है। डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा हेतु अपना जीवन समर्पित किया। उनकी स्मृति में वृक्षारोपण कर हम उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरित अभियान “एक पेड़ मां के नाम” और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “हरित प्रदेश” संकल्प को बल देने का प्रयास है, जिससे हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग:

  • बीकेटीसी बदरीनाथ प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी

  • अवर अभियंता गिरीश रावत

  • फूलों की घाटी रेंज, नंदादेवी नेशनल पार्क से अजय सिंह रावत

  • निजी सचिव प्रमोद नौटियाल

  • मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़,

  • अजीत भंडारी, राहुल नेगी, हरीश जोशी, हरीश बिष्ट आदि।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। वृक्षारोपण जैसे कार्यों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देना न केवल पर्यावरणीय जागरूकता का संकेत है, बल्कि भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और प्रकृति प्रेम का संदेश भी देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *