राष्ट्रपति मुर्मू ने देवभूमि में मनाया जन्मदिन, दृष्टिहीन बच्चों संग बिताए भावुक पल

योग दिवस कार्यक्रम में हुईं शामिल, जॉलीग्रांट से दिल्ली के लिए रवाना

देहरादून, 
अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय दृष्टिहीनता संस्थान (NIVH) में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपने जन्मदिन का सादगीपूर्ण और भावनात्मक अंदाज में उत्सव मनाया। बच्चों के साथ समय बिताकर राष्ट्रपति भावविभोर हो गईं। इस आयोजन ने सभी को एक मानवीय और संवेदनशील संदेश भी दिया।

शनिवार सुबह राष्ट्रपति देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

दोपहर में राष्ट्रपति मुर्मू जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उत्तराखंड की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और सुबोध उनियाल, तथा टिहरी की सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने उन्हें विदाई दी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रपति महोदया को देवभूमि में आमंत्रित करने के लिए आभार प्रकट किया और निकट भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने राज्य की अतिथि सत्कार परंपरा की विशेष रूप से सराहना की।

राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए गर्व का क्षण रहा, जहां एक ओर उन्होंने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सहभागिता की, वहीं दूसरी ओर योग एवं संस्कृति को भी सम्मानजनक स्थान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *