धामी कैबिनेट बैठक संपन्न — तीन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए क्या लिए गए फैसले

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कुल तीन प्रस्तावों पर मुहर लगी।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन निर्णयों की जानकारी दी।


🔷 कैबिनेट के प्रमुख फैसले:

1️⃣ सहकारिता विभाग

  • उपनिबंधक (ऑडिट लेवल) का एक नया पद सृजित किया गया।

  • अब ब्लॉक और जिला स्तर पर सहकारी समितियों का नियमित ऑडिट किया जाएगा।

2️⃣ पर्यटन विभाग

  • बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत
    देहरादून आईएसबीटी की दीवारों पर बद्रीनाथ धाम से संबंधित म्यूरल वर्क (चित्रांकन) किया जाएगा।

  • इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक पहचान को उभारना है।

3️⃣ पशुपालन विभाग

  • अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली 90% सब्सिडी योजना और गंगा राज डेयरी योजना को मर्ज करने का निर्णय।

  • नई सब्सिडी व्यवस्था पर फैसला अगली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

  • विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 429 पद रिक्त हैं। इन पदों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के लिए
    प्रशिक्षण की अवधि दो वर्ष से घटाकर एक वर्ष कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *