देहरादून,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मंगलवार, 17 जून को सूचना निदेशालय, रिंग रोड, देहरादून में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
स्वास्थ्य और सूचना विभाग के संयुक्त प्रयासों से लगाए जा रहे इस कैम्प में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहेगी। वरिष्ठ फिजिशियन से लेकर सर्जन, त्वचा रोग, मानसिक स्वास्थ्य, नेत्र रोग, हृदय रोग, स्त्री एवं अस्थि रोग विशेषज्ञों तक – सभी विशेषज्ञ कैम्प में उपलब्ध रहेंगे।
प्रमुख डॉक्टरों की सूची:
-
डॉ. विवेकानंद सत्यावली (फिजिशियन)
-
डॉ. अंकुर पांडे
-
डॉ. अशोक कुमार (बाल रोग)
-
डॉ. नितिन शर्मा (ईएनटी)
-
डॉ. शांति पांडे (नेत्र रोग)
-
डॉ. अमर उपाध्याय (हृदय रोग)
-
डॉ. चित्रा जोशी (स्त्री रोग)
-
डॉ. अनिल जोशी (अस्थि रोग)
-
डॉ. देवाशीष सवाई, डॉ. योगेश्वरी (दंत चिकित्सा)
-
डॉ. दिनेश चौहान (सर्जन)
-
डॉ. मनोज विश्वास (यूरोलॉजी)
इस शिविर में लगभग 265 प्रकार की जांचें पूरी तरह निशुल्क की जाएंगी। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि यह शिविर पत्रकारों के स्वास्थ्य की समग्र जांच और सही परामर्श सुनिश्चित करेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,
“पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं। उनका स्वस्थ रहना राज्य के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह के कैम्प आयोजित होते रहेंगे।”
इस पहल से पत्रकारों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें समय पर जरूरी उपचार की सुविधा भी मिल सकेगी।
📅 तिथि: 17 जून 2025
🕚 समय: प्रातः 11 बजे से
📍 स्थान: सूचना निदेशालय, रिंग रोड, देहरादून
💉 सेवाएं: 265+ जांचें और विशेषज्ञ परामर्श – पूर्णतः निशुल्क