देहरादून,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 9 जून से 9 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे विशेष अभियान को लेकर आज पार्टी की प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने किया, जिसमें बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से प्रदेश स्तर के प्रमुख पदाधिकारी जुड़े। श्री चौहान ने बताया कि यह अभियान 9 जून को दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्रकार वार्ता से शुरू होगा। उत्तराखंड में इसकी शुरुआत 10 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेस कांफ्रेंस से होगी, जबकि 11-12 जून को सभी जिलों में जनप्रतिनिधि मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां साझा करेंगे।
अभियान की प्रमुख गतिविधियां:
-
प्रबुद्ध जन मीटिंग प्रत्येक जिले में आयोजित की जाएगी।
-
12 से 16 जून तक मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन होगा।
-
मोहल्ला चौपाल और पंचायत चौपाल के जरिए आम जनता से संवाद कर संकल्प लिया जाएगा।
-
विधानसभा स्तर पर बहुउद्देशीय पंजीकरण शिविर, जिसमें सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।
-
डिजिटल प्रतियोगिता, जिसमें वीडियो, ग्राफिक्स, और फोटो प्रदर्शनी के आयोजन होंगे।
संगठनात्मक दिशा-निर्देश:
अजेय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देश में बीते 11 वर्षों में ढांचागत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुधार और औद्योगिक प्रगति जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं। उन्होंने इस जन-अभियान में मीडिया और सोशल मीडिया टीम से 100% सक्रिय भागीदारी की अपील की।
बैठक में ये रहे प्रमुख शामिल:
प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, राजीव तलवार, करुण दत्ता, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, मधु भट्ट, कमलेश रमन, हनी पाठक, सुनीता विद्यार्थी, मानिक निधि शर्मा, डॉ. देवेंद्र भसीन, राजेश्वर पैन्यूली, डॉ. आर. पी. रतूड़ी समेत सभी जिलों के मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया टीम के सदस्य वर्चुअली जुड़े।