भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा उत्तराखंड पहुंचे, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पिथौरागढ़ के दौरे पर

देहरादून ,

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

नड्डा इस यात्रा के दौरान सीमावर्ती जनपद पिथौरागढ़ में ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के अंतर्गत आने वाले गुंजी गांव का दौरा करेंगे। योजना के तहत विकसित किए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं का वे मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि नड्डा अपनी यात्रा के दौरान गुंजी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे, साथ ही वे महिला संगठन द्वारा संचालित होम स्टे का भी दौरा करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन करेंगे।

जेपी नड्डा रविवार रात्रि को गुंजी में ही विश्राम करेंगे और सोमवार को देहरादून होते हुए दिल्ली रवाना होंगे।

भाजपा नेताओं ने नड्डा के इस दौरे को सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है, जो स्थानीय जनजीवन को सशक्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी रणनीतिक महत्व रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *