चारधाम मैनेजमेंट से लेकर गुड गवर्नेंस तक सीएम धामी के “कड़क” आदेश

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के जरिए सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। चारधाम यात्रा से लेकर राज्य में सुशासन तक, मुख्यमंत्री ने कई अहम मुद्दों पर निर्देश देते हुए जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया।

चारधाम यात्रा को लेकर विशेष निर्देश:

  • चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाए।

  • जिलाधिकारीगण अपने-अपने जनपदों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें।

  • फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो, और सही जानकारी विभिन्न माध्यमों से साझा की जाए।

  • चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात प्रबंधन, सड़कों की स्थिति, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

  • यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन में स्थानीय संचालकों को प्राथमिकता मिले।

  • यात्रियों के लिए रेट लिस्ट चेक की जाए ताकि अधिक शुल्क वसूली की शिकायत न हो।

गुड गवर्नेंस के निर्देश:

  • किरायेदारों और ठेली, फड़, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

  • अपात्र लोगों को राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन जैसे दस्तावेज देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

  • जिलाधिकारी सभी विभागों के अधिकारियों की सत्यापन ड्यूटी सुनिश्चित करें।

  • सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:

  • वनाग्नि प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए, आग की घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

  • डेंगू नियंत्रण हेतु नियमित फॉगिंग और व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं।

  • ग्रीष्मकाल में बिजली और पानी की आपूर्ति निरंतर बनी रहे, अस्पतालों में बिजली कटौती न हो।

  • कैंचीधाम वार्षिकोत्सव को देखते हुए सड़क और पार्किंग व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं।

  • विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण नियमित रूप से किया जाए।

  • बहुद्देशीय शिविर, तहसील दिवस और बीडीसी बैठकें नियमित कराई जाएं।

  • स्मार्ट मीटर प्रगति की नियमित निगरानी हो तथा बिजली बिल शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

  • 10 करोड़ रुपये तक के टेंडर स्थानीय ठेकेदारों को ही दिए जाएं।

  • औद्योगिक इकाइयों से जिलाधिकारी नियमित संवाद बनाए रखें।

  • सौर स्वरोजगार योजना के तहत जनपदों को लक्ष्य देकर समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान ही उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि राज्य में सुशासन और विकास का माहौल और मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *