उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक, निकाय चुनाव और राष्ट्रीय खेलों के चलते सुरक्षा बढ़ी

उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर लगी रोक, चुनौतीपूर्ण रहेंगे अगले 15 दिन

देहरादून ,

उत्तराखंड पुलिस के लिए आने वाले दिन चुनौतियों भरे हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं। अभी आचार संहिता लगी है। पुलिसकर्मियों के लिए आने वाले दिनों में अवकाश निरस्त कर दिए हैं। उत्तराखंड निकाय चुनाव में 23 जनवरी को मतदान होगी। इसके बाद 25 जनवरी को मतगणना होनी है। वहीं 26 जनवरी को परेड होगी तो 28 तारीख से राष्ट्रीय खेलाें का आयोजन हो रहा है। पुलिस विभाग के लिए अगले 15 दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेंगे। 23 जनवरी को निकाय चुनाव को लेकर मतदान, 25 को मतगणना, 26 जनवरी को परेड और 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों को शुभारंभ होगा। व्यस्तता को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा चुनाव व राष्ट्रीय खेलों में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बैठकों का दौर लगातार जारी है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक चुनाव व राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *