देहरादून ,
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में बरामद हुए अज्ञात महिला के शव के केस को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम श्रेया था जो कि नेपाल की रहने वाली थी। महिला का प्रेम प्रसंग सेना में कार्यरत रमेंदु उपाध्याय से था। रामेंदु उपाध्याय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात था। दोनों की मुलाकात पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। श्रेया ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाना चालू कर दिया। हालांकि आरोपी रामेंदु की शादी पूर्व में ही हो रखी थी। लेकिन जब श्रेया ने रामेंदु पर शादी का दबाव बनाना चालू किया उसके बाद रामेंदु ने श्रेया को मारने का प्लान बनाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या वाले दिन आरोपी ने श्रेया को अपनी कर में बिठाकर राजपुर रोड स्थित क्लब में ले गया। जहां उन्होंने शराब पी। आरोपी ने श्रेया को काफी मात्रा में शराब पिलाई जिससे कि श्रेया ने अपना होश खो दिया। इसके बाद आरोपी श्रेया को रायपुर के जंगल वाले इलाके में ले गया जहां पर उसने हथौड़े से श्रेया की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने श्रेया का शव रोड किनारे फेंक कर वापस अपने घर आ गया।