नवनिर्वाचित केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत – uttarakhandawaaz.in

नवनिर्वाचित केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ की जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
देहरादून ,

भाजपा परिवार ने अपनी नवनिर्वाचित केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का पार्टी मुख्यालय में भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार करते हुए, जनादेश को क्षेत्रवाद और अफवाहों के जहर को समाप्त करने और विकास की नीतियों को आगे बढ़ाने वाला बताया। यहां बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम से पूर्व वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और जबरदस्त नारेबाजी के साथ नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल का अभिनन्दन किया। वहां मौजूद सभी पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में पुष्पगुच्छ देकर अपनी नेता को जीत पर बधाई दी। इस दौरान अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि केदारनाथ जीत की चर्चा और खुशी देशभर में चर्चा है, स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें गले मिलकर आप सबके लिए बधाई भेजी है। इस अवसर पर इसके साथ ही कहा कि केदारनाथ की जनता ने भाजपा और उनके उम्मीदवार पर विश्वास जताया है, उसके लिए पार्टी उन सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करती है। वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है उपचुनाव की यह जीत है। उन्होंने कहा कि वहां चुनाव लड़ने के आकांक्षी अपने सभी नेताओं का जिक्र करते हुए कहा, सभी ने एक बार पुनः दिखाया, किस तरह अपनी अपेक्षाओं और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पीछे छोड़कर पार्टी और उसके विचारों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ा जाता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर अपरोक्षता निशाना साधा कि जिनका राज्य निर्माण से लेकर उसके विकास को लेकर कभी योगदान नहीं रहा है, जिन्होंने राज्य में होने वाले प्रत्येक अच्छे कार्य को रोकने का प्रयास किया हो, जो सनातन विरोध में केदारनाथ के प्रति श्रद्धा भाव को प्रभावित करने में लगे रहे, जिन्होंने यात्रा को प्रभावित करने की साजिश रचीं, उन्हें केदारनाथ की देवतुल्य करारा सबक सिखाया है। वहीं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर इसके साथ ही कहा, केदारनाथ की जीत ने पार्टी की बल देने का काम किया है, जिसे हमंे निकाय, पंचायत चुनावों और 2027 के आम विधानसभा चुनावों तक जीत के रूप में जारी रखना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि आज कांग्रेस के सबसे बड़े नेता भी कहते हैं, मोदी योगी पुष्कर का विकल्प नहीं उनके पास नहीं है। जो यह दर्शाता है कि हम सही रास्ते पर हैं, सिर्फ पूरी सक्रियता के साथ हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। वहीं उन्होंने आशा नौटियाल समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों से कहा, जीत के बाद सबसे पहले वहां जाएं जहां कम वोट मिले हों। उन्होंने कहा कि ताकि आने वाले चुनावों के लिए पार्टी का मजबूत आधार तैयार हो सके। इस दौरान कार्यक्रम में मार्गदर्शन करते हुए प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि केदारनाथ में भी पार्टी और पार्टी के विचार को सर्वोपरि रखने का नतीजा है यह जीत। जिस तरह सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों ने छोटी-छोटी योजनाओं और जनता की समस्याओं को लेकर आम लोगों के बीच पहुंचने का कार्य किया उसका बड़ा लाभ पार्टी को इन चुनाव में मिला है। उन्होंने कहा कि कुशल प्रबंध से हासिल ऐसी जीतों का कोई विकल्प नहीं होता है, जिसे एक सूत्र के रूप में राजनैतिक जीवन में अपनाने की जरूरत है। बूथ प्रबंधन के कारण ही हम अजेय बने रह सकते हैं, लिहाजा संगठित रहने की हमारी ताकत की अगली परीक्षा निकाय चुनाव है, जिसके लिए सभी तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *